red-cross-workers-injected-corona-vaccine-to-elderly-unable-to-walk
red-cross-workers-injected-corona-vaccine-to-elderly-unable-to-walk

चलने में असमर्थ बुजुर्गों को रेडक्रास वर्कर्स ने लगाया कोरोना का टीका

हरिद्वार, 24 मार्च (हि.स.)। ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में कोविड-19 वैक्सीन के 11 सेन्टर बनाये गये हैं। यहां रोजाना फ्रन्ट लाइन वर्कर, अधिकारियों, कर्मचारियों, वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकारों, पुलिस और अर्ध सैन्य बल के जवानों एवं स्वयंसेवकों को टीका लगाया जा रहा है। इन सेंटर्स पर इंडियन रेडक्रास के सचिव डा. नरेश चौधरी के नेतृत्व में रेडक्रास के स्वयंसेवक अहम भूमिका निभा रहे हैं। बुधवार को इन स्वयंसेवकों ने चौधरी के नेतृत्व में वानप्रस्थ आश्रम पहुंचकर चलने -फिरने में असमर्थ अति वरिष्ठ नागरिकों को टीका लगाया। इन बुजुर्गों ने रेडक्रास स्वयंसेवकों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप सभी हमें अपना नाना-नानी, दादा-दादी समझें। आपको कभी भी अपनों की कमी महसूस नहीं होगी। वानप्रस्थ आश्रम के अध्यक्ष डीके पाण्डेय ने इसके लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in