टिहरी प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष बने रविंद्र राणा
टिहरी प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष बने रविंद्र राणा

टिहरी प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष बने रविंद्र राणा

नई टिहरी, 24 जुलाई (हि.स.)। प्रधान संगठन टिहरी गढ़वाल का सर्वसम्मति से गठन किया गया। ब्लाक अध्यक्षों की उपस्थिति में थौलधार ब्लाक प्रधान संगठन के अध्यक्ष रविंद्र राणा को जनपद टिहरी गढ़वाल प्रधान संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके बाद राणा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषणा के मुताबिक अरविंद जियाल, अरविंद सकलानी, पुष्पा रावत, पृथ्वी चंद रमोला, गब्बर सिंह नेगी को उपाध्यक्ष, ललित सुयाल व दिनेश भजनियाल को महासचिव, सुरेश राणा व सुभाष पैन्युली को कोषाध्यक्ष, श्रीपाल रावत, अनीता कोठारी, चंद्रशेखर पैन्युली, राकेश जैठुड़ी व वीना देवी को सचिव , सुनय कुकसाल, कुशाल सिंह रावत, नवीन सिंह पंवार, अर्जुन सिंह रावत व शुभम नेगी को संगठन सचिव, चमन सिंह को मीडिया प्रभारी, गौरव गुसांई को प्रवक्ता, वासुदेव प्रसाद भट्ट, रजनीश तिवाड़ी, सुंदर सिंह, जवाहर सिंह पंवार व सोबन सिंह को संरक्षक नामित किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in