ravidutt-pappi-left-congress-with-allies-joined-bjp
ravidutt-pappi-left-congress-with-allies-joined-bjp

रविदत्त पप्पी ने साथियों के साथ कांग्रेस छोड़ी, भाजपा में शामिल

हरिद्वार, 03 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महासचिव रविदत्त पप्पी ने बुधवार को सैकड़ों साथियों सहित पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने खन्ना नगर स्थित कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कार्यालय में कौशिक व भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर साथियों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कौशिक, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, मंडल महामंत्री तरुण नैयर, राहुल शर्मा ने रविदत्त पप्पी व उनके साथियों का स्वागत किया। मुकेश कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। भाजपा ही एक मात्र ऐसा दल है जिसमें समाज के सभी वर्गो के हितों का समान रूप से ध्यान रखा जाता है। रविदत्त पप्पी के भाजपा में सम्मिलित होने से निश्चित रूप से भाजपा को ओर मजबूती मिलेगी। मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी व महामंत्री तरुण नैय्यर ने कहा कि कांग्रेस से लोगों का मोहभंग हो रहा है। आने वाले चुनाव में उत्तराखण्ड में भाजपा एक बार फिर भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पांचवीं बार चुनाव जीतकर इतिहास रचेंगे। इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष चैटाला, मीडिया प्रभारी विकल राठी, संगीत मदान, गौरव भारद्वाज, साजन सिंह, सुभाष सैनी, धीरेंद्र गुप्ता, गौरव कौशिक, धीरेंद्र गुप्ता, सुभाष सैनी, रीना कश्यप, गौरव वर्मा, अवनीश जिंदल सिद्धार्थ कौशिक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in