questions-raised-on-the-functioning-of-assistant-municipal-commissioner
questions-raised-on-the-functioning-of-assistant-municipal-commissioner

सहायक नगर आयुक्त के कामकाज पर उठाए सवाल

हरिद्वार, 02 फरवरी (हि.स.)। शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बैठक कर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विनोद कुमार आर्य की कार्यप्रणाली की निंदा की व पार्षद के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देने की आलोचना की। शहर अध्यक्ष विपिन गुप्ता व शहर महामंत्री विक्की तनेजा ने कहा कि जब से सफाई व्यवस्था का चार्ज सहायक नगर आयुक्त विनोद आर्य के पास आया है तब से नगर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गयी है। नगर निगम ने पहले सफाई व्यवस्था का अनुबंध केआरएल कंपनी से किया हुआ था, वो व्यवस्था भी अब बंद हो चुकी है। कुछ समय से नगर निगम के पुराने कर्मचारियों व सफाई हवलदारों द्वारा ही सफाई व्यवस्था पुनः शुरू करवाई गयी है, लेकिन क्षेत्र बड़ा होने के कारण उसके उपरांत भी ज्वालापुर नगर मे जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। उन्होंने कहाकि जब भी सहायक नगर आयुक्त को इस विषय में वार्ता करने के लिए फोन किया जाता है वो कभी फोन नहीं उठाते। उन्होंने कहाकि एक ओर कुम्भ मेले की तैयारियां चल रही हैं, दूसरी ओर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। कुछ क्षेत्रों में प्राइवेट कंपनी द्वारा सफाई का कार्य किया जा रहा है लेकिन अधिकांश क्षेत्र नगर निगम के भरोसे है। शहर व्यापार मंडल संरक्षक सुरेन्द्र भटेजा व उपाध्यक्ष शेखर सतीजा ने कहा कि अभी तक व्यापारी कोरोना महामारी व लॉक डाउन से उबर नहीं पा रहा है और खस्ता हाल सफाई व्यवस्था, भरे हुए नाले, खराब सीवरेज व्यवस्था ने आम जनमानस के स्वास्थ्य को खतरे के निशान पर ले रखा है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in