purvanchal-utthan-sanstha-will-organize-saraswati-pujan
purvanchal-utthan-sanstha-will-organize-saraswati-pujan

पूर्वांचल उत्थान संस्था करेगी सरस्वती पूजन का आयोजन

हरिद्वार, 21 जनवरी (हि.स.)। तीर्थनगरी हरिद्वार में बसंत पंचमी के अवसर पर भव्य सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाएगा। पतंगबाजी से दूर बच्चों को विद्या की देवी माता सरस्वती की आराधना के लिए प्रेरित किया जाएगा। 16 फरवरी को सरस्वती पूजन कार्यक्रम अवधूत मंडल आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के भव्य आयोजन की जिम्मेदारी पूर्वांचल उत्थान संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उठाई है। अवधूत मंडल आश्रम में पूर्वांचल उत्थान संस्था के पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई। बैठक में पूजा कार्यक्रम तय किया गया। इसके साथ ही पूजा समिति का भी गठन किया गया। सिडकुल इकाई के अध्यक्ष एवं बीएन कंस्ट्रक्शन के प्रबंधक निदेशक बीएन राय की अध्यक्षता में विभिन्न समितियों का गठन किया गया। बैठक में संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष पांडे, महासचिव सूर्य नारायण झा, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, सिडकुल इकाई के अध्यक्ष बीएन राय, महासचिव राकेश शर्मा, कनखल इकाई अध्यक्ष काली प्रसाद साह, महासचिव विष्णु देव साह, सचिव विनोद शाह, उपाध्यक्ष भोगेंद्र झा, संतोष कुमार, दयाशंकर वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। तय किया गया कि कार्यक्रम में पूर्वांचल उत्थान संस्था की ओर से समाज के लिए अभूतपूर्व योगदान करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in