public-will-not-accept-harish-rawat-ravindra
public-will-not-accept-harish-rawat-ravindra

हरीश रावत को जनता स्वीकार नहीं करेगीः रविंद्र

देहरादून, 20 जानवरी (हि. स.)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र आंनद ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि हरीश रावत ट्वीट के सहारे लोकप्रियता बढ़ाने की जुगत में है। उन्होंने चुनाव में जनता स्वीकार नहीं करेगी। रविंद्र सिंह आंनद ने जारी बयान में हरीश रावत को पिछली हार की याद दिलाते हुए कहा कि ज्यादा मुख्यमंत्री का लालसा पालना ठीक नहीं है। अब राज्य में कांग्रेस और हरीश रावत को जनता स्वीकार नहीं करेगी। आगामी 2022 का चुनाव भाजपा बनाम आम आदमी पार्टी का होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चेहरा की चाहत में हरीश रावत राज्य की जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश में लगे हुए है। हरीश रावत सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए यह सब कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in