सक्षम के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद, सचिव बने डॉ मोहित बडोनी
सक्षम के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद, सचिव बने डॉ मोहित बडोनी

सक्षम के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद, सचिव बने डॉ मोहित बडोनी

नई टिहरी, 14 जुलाई (हि.स.)। सक्षम जिला टिहरी गढ़वाल की ई-बैठक में मंगलवार को जिला टिहरी कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। क्षेत्र प्रभारी राम मिश्र के अनुमोदन पर सक्षम प्रान्त मंत्री ललित पन्त ने जिला कार्यकारिणी घोषित की। सक्षम का जिला अध्यक्ष डॉ प्रमोद उनियाल , उपाध्यक्ष डॉ मनमोहन सिंह नेगी, राजेश डूंडी व हर्ष मणि बहुगुणा, सचिव डॉ. मोहित बडोनी , सहसचिव प्रदीप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ सुमन सिंह गुसा, सह कोषाध्यक्ष कुशला नन्द उनियाल , कार्यालय प्रमुख राम लाल नौटियाल , महिला प्रमुख शोभना धनोला, सह महिला प्रमुख सुबोधनी भट्ट, युवा प्रमुख दीपक थपलियाल, सह युवा प्रमुख रजत नौटियाल, अनुसंधान प्रमुख डॉ राजेश सिंह, अस्ति बाधित प्रकोष्ठ प्रमुख डॉ. विनोद सेमवाल, श्रवण बाधित प्रकोष्ठ प्रमुख डॉ. श्री कृष्ण नौटियाल, एडवोकेसी प्रमुख रोशन लाल आर्य घोषित किया गया। इसके अलावा डॉ. राधा बल्लभ को प्रमुख व्हाटसअप ग्रुप , विकास पाल को इंस्टाग्राम प्रमुख, कविता चमोली को फेसबुक प्रमुख और संध्या उनियाल को यूट्यूब प्रमुख बनाया गया है। नव निवार्चित सक्षम के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद उनियाल ने कहा कि सक्षम दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास को समर्पित राष्ट्रीय संगठन है । हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in