पैतृक सम्पति में महिलाओं को सह खातेदार बनाने के सरकार के निर्णय की तारीफ की

praised-the-government39s-decision-to-make-women-co-accountants-in-ancestral-property
praised-the-government39s-decision-to-make-women-co-accountants-in-ancestral-property

देहरादून, 18 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पैतृक सम्पति में महिलाओं को सह खातेदार बनाने के सरकार के निर्णय की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम से महिलाओंं को सुरक्षा कवच मिलेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने जारी बयान में सरकार के कदम को महिलाओं के लिए हितकारी बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नारी शक्ति का सम्मान, सुरक्षा और सामजिक भागेदारी के प्रति सचेत रहती है। सरकार के निर्णय में परित्यक्त और संतान विहीन महिलाओंं को भी संपत्ति में अधिकार दिया गया है। पंचायतों में महिलाओंं को 50 प्रतिशत आरक्षण भाजपा सरकार की देन है। बंशीधर भगत ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के साथ उनके विकास के लिए हर क्षेत्र में निर्णय निर्णायक सिद्ध होगा। इससे महिलाओं के लिए स्वरोजगार के द्वार भी खुलेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओंं की आर्थिक उन्नति एव सम्मान के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और अभी कई योजनाओं पर कार्य चल रहा है। उन्होंने काह कि इससे पहले पूर्ववर्ती सरकारों में महिलाओंं को महज वोट बैंक के रूप में उपयोग किया गया, जबकि भाजपा ने महिला सम्मान के लिए नई नजीर पेश की। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in