poster-campaign-to-save-forests-from-fire
poster-campaign-to-save-forests-from-fire

जंगलों का आग से बचाने के लिए पोस्टर अभियान

पौड़ी, 02 अप्रैल (हि.स.)। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जंगलों को आग से बचाने के लिए पोस्टर अभियान चलाया। स्लोगन के माध्यम से स्थानीय निवासियों से अपील की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि जंगल नहीं बचेंगे तो पेयजल भी उपलब्ध नहीं हो पाएगा। शुक्रवार को युवा कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जंगलों को आग से बचाने के लिए यह अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने वन नहीं तो जल नहीं, वन बचेंगे तो हम बचेंगे जैसे स्लोगन के माध्यम से स्थानीय निवासियों को जंगलों की आग के प्रति जागरूक किया। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहित सिंह, कांग्रेस आईटी सेल के जिलाध्यक्ष नितिन रावत ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से पूरे गढ़वाल क्षेत्र के जंगल आग से धधक रहे हैं जिससे स्थानीय लोगों को आंखों की जलन जैसी समस्या से जूझना पड़ रहा है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विजयदर्शन बिष्ट ने कहा कि जंगलों की आग से पर्यावरण के साथ ही पारिस्थितिकी तंत्र भी प्रभावित हो रहा है। जल स्रोत सूख रहे हैं। जंगल इसी तरह जलते रहे तो आपदाओं से जूझना पड़ेगा। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in