politics-hot-on-bharadisain-lathicharge-sitting-fast-fasting
politics-hot-on-bharadisain-lathicharge-sitting-fast-fasting

भराड़ीसैंण लाठीचार्ज पर सियासत गर्म, धस्माना बैठे उपवास पर

देहरादून, 03 मार्च (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की अगुवाई में बुधवार को नंदप्रयाग घाट आंदोलनारियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गांधीपार्क के मुख्यद्वार पर उपवास कर धरना दिया। इस मौके पर उपाध्यक्ष धस्माना ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और संसदीय कार्यमंत्री के बयानों की निंदा की। उन्होंने कहा कि बयानों से ऐसा लगता है कि सरकार के इशारे पर ही ग्रामीणों पर लाठीचार्ज हुआ। राज्य बनने से लेकर अब तक के इतिहास में पहाड़ों में इस तरह की सरकारी बर्बरता कभी नहीं देखी गई। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों से सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्या का समाधान करने की बजाय मुख्यमंत्री जो कि गृह मंत्री भी हैं ने पुलिस बल का प्रयोग कर पूरे राज्य की मातृशक्ति को अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि केवल मजीस्टीरियल जांच का आदेश मामले को ठंडा व हल्का बनाने की साजिश है। उपाध्यक्ष धस्माना ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि मुख्यमंत्री तत्काल दोषियों को सजा दें। राज्य की मातृशक्ति से बर्बरता के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उपवास में धस्माना के साथ प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर आरपी रतूड़ी, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, प्रदेश सचिव अर्जुन कुमार,प्रदेश सचिव विकास नेगी,प्रदेश सचिव मंजू त्रिपाठी,प्रदेश सचिव शोभा राम आदि रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in