police-rescued-the-book-woman-in-the-ganges
police-rescued-the-book-woman-in-the-ganges

गंगा में बही महिला को पुलिस ने बचाया

उत्तरकाशी, 28 फरवरी (हि.स.)। गंगा (भागीरथी) नदी में केदार घाट पर रविवार को बही महिला को पुलिस ने बचा लिया। लोगों ने महिला को गंगा में बहता देख कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को रेस्क्यू कर सुरक्षित नदी से बहार निकाला। महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचाया गया। महिला की स्थिति मे अब सुधार है। लोगों ने पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की। हिन्दुस्थान समाचार/चिरंजीव सेमवाल/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in