plantation-is-similar-to-preserving-human-civilization-anita-mamgani
plantation-is-similar-to-preserving-human-civilization-anita-mamgani

पौधरोपण मानव सभ्यता को संरक्षण देने के समानःअनीता ममगांंई

- चिपको आंदोलन की वर्षगांठ महापौर ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ऋषिकेश, 26 मार्च हि.स)। चिपको आंदोलन की वर्षगांठ पर शुक्रवार को नगर निगम महापौर अनीता ममगांई ने गौरा देवी चौक पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महापौर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। पौधरोपण मानव सभ्यता को संरक्षण देने के समान है। उन्होंने कहा कि मुष्य को अपने जीवन में एक पौधा जरूर रोपना चाहिए। इस मौके पर महापौर ने शहरवासियों से जंगल बचाने एवं पर्यावरण को संरक्षित रखने का आह्वान किया। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in