plantation-done-in-chamoli-on-world-environment-day
plantation-done-in-chamoli-on-world-environment-day

विश्व पर्यावरण दिवस पर चमोली में हुआ पौधरोपण

गोपेश्वर, 05 जून (हि.स.)। चमोली जिले में जिल प्रशासन, विभिन्न वन प्रभागों के साथ ही सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला प्रशासन की ओर से गोपेश्वर के शहीद पार्क व वन चेतना केंद्र में पौधरोपण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण सामुहिक प्रयास से संभव है। ऐसे में आम लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिये आगे आना होगा। केदारनाथ वन प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि इस वर्ष वन प्रभागों की ओर से इस वर्ष पारिस्थिकी तंत्र बहाली के थीम पर वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। वहीं पर्यावरण दिवस के मौके पर पुलिस विभाग की ओर से जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के सभी थानों और चौकियों के आसपास पौधरोपण किया गया। भाजपा नगर मंडल पीपलकोटी की ओर से बिल्लेश्वर महादेव मंदिर परिसर में, ग्राम पंचायत ल्यांरी थैंणा के ग्रामीणों की ओर से पौधरोपण किया गया। संकल्प अभियान के तहत राइका बैरागना में फलदार पौधों का रोपण किया। अलंकनंदा वन प्रभाग की ओर से थराली के धारी तोक में ग्रामीणों के सहयोग से 110 पौधों को रोपण किया। बदरीनाथ वन प्रभाग की ओर से भी थराली के विभिन्न स्थानों पर पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की ओर से जिले में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इधर देवाल में भी पर्यावरण मित्र बलवंत सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in