Pilgrimage erupted over cancellation of Mahakumbh in Devprayag
Pilgrimage erupted over cancellation of Mahakumbh in Devprayag

देवप्रयाग में महाकुंभ स्नान रद्द करने पर भड़के तीर्थपुरोहित

नई टिहरी, 08 जनवरी (हि.स.)। कुंभ नगरी देवप्रयाग में आगामी मकर संक्रांति को प्रस्तावित महाकुंभ स्नान पर रोक लगाए जाने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और तीर्थ पुरोहितों ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने भागीरथी पुल पर नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका। नरेंद्रनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओ, तीर्थ पुरोहितों व क्षेत्रवासियों देवप्रयाग में महाकुंभ स्नान पर रोक लगाने का विरोध किया है। लोगों ने इसे तीर्थनगरी के लोगों का अपमान बताते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ बस अड्डे से जुलूस भी निकाला। श्री बदरीश पंडा पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश प्रयागवाल ने कहा कि वर्तमान सरकार का रवैया यह सिद्ध करता है कि वह कुंभ मेला क्षेत्र का विस्तार पहाड़ों तक नहीं चाहती है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in