pilgrim-priests-furious-at-tourism-minister39s-statement-in-devprayag
pilgrim-priests-furious-at-tourism-minister39s-statement-in-devprayag

देवप्रयाग में पर्यटन मंत्री के बयान पर भड़के तीर्थ पुरोहित

नई टिहरी, 08 जून (हि.स.)। संस्कृति व पर्यटन मंत्री के देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार न किये जाने के बयान पर तीर्थपुरोहित समाज व हक-हकूकधारियों ने नाराजगी जताई है। आक्रोशित तीर्थ पुरोहितों ने संगम तट पर मंत्री का पुतला दहन कर गंगा में प्रवाहित किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पदभार संभालते समय देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार किये जाने का आश्वासन तीर्थपुरोहितों व हक हकूकधारियों को दिया था। चारधाम तीर्थ पुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल ने पर्यटन मंत्री के बयान की निंदा की है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी, सचिव श्रीकांत बडोला, अशोक टोडरिया, श्रीकांत, सत्य नारायण, प्रकाश ध्यानी, ललित मोहन, संतोष, विजय ध्यानी, श्यामलाल आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in