performance-of-lic-personnel-against-central-government-policies
performance-of-lic-personnel-against-central-government-policies

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एलआईसी कर्मियों का प्रदर्शन

नैनीताल,18 मार्च (हि. स.)। भारतीय जीवन बीमा निगम का आईपीओ लाने एवं एफडीआई यानी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़ाने के विरोध में बीमा निगम के कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल रखी। गुरुवार को भारतीय जीवन बीमा निगम के स्थानीय मुख्यालय के कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय के गेट पर एक बैठक की जिसमें कर्मचारियों ने 43 माह से लंबित वेतन पुनर्निधारण की मांग भी उठाते हुए और केन्द्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। बैठक में विनय त्रिपाठी, शाखा सचिव हरीश नयाल, हेम कांडपाल, हरीश तिवारी, विनोद पंत, जीएस ढैला व मनीष कुमार आदि निगम कर्मी शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in