people-celebrated-ram-navami-with-great-pomp-in-rudraprayag-district
people-celebrated-ram-navami-with-great-pomp-in-rudraprayag-district

रुद्रप्रयाग जिले में धूमधाम से मनाई लोगों ने रामनवमी

रुद्रप्रयाग, 21 अप्रैल (हि.स.)। जिले में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते मंदिरों में ज्यादा भीड़ नहीं रही, मगर अधिकांश स्थानों पर प्रभु श्रीराम और हनुमान की पूजा -अर्चना की गई। सुंदरकांड के साथ पूजा -अर्चना करते हुए विश्व शांति की प्रार्थना की गई। इधर, सणगू कंडारा के मां भगवती दक्षिण काली मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय नवरात्र भी हरियाली वितरण के साथ संपन्न हुई। बुधवार सुबह लोगों ने घरों में बोई गई हरियाली को प्रसाद के रूप में वितिरित किया। कुछ स्थानों पर अष्टमी को हरियाली प्रसाद के रूप में बांटी गई, जबकि कुछ जगह पर लोगों ने नवमी के दिन इसे प्रसाद के रूप में वितरित किया। घरों में तुलसी को रोपण करते हुए तुलसी की पूजा की गई, जबकि भगवान राम की पूजा -अर्चना करते हुए सुख शांति की प्रार्थना की गई। प्राचीन हनुमान गुफा में मंदिर के पुजारी सीताशरण के साथ ही गंगा आरती के वरिष्ठ सदस्य एसपी कपरवाण द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसमें गंगा आरती समिति के सभी महिला एवं पुरुष सदस्यों ने प्रतिभाग किया। वहीं अन्य मुख्य बाजार सहित अनेक मंदिरों में पूजा अर्चना कर रामनवमी का पर्व मनाया गया। इधर, सणगू कंडारा के मां भगवती दक्षिण काली मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर्व का आयोजन किया गया, जिसका समापन रामनवमी पर हरियाली वितरित के साथ हुआ। इस अवसर पर पंडित हरीश पुरोहित ने सम्पूर्ण राष्ट्र के कल्याण को लेकर अनुष्ठान एवं यज्ञ पूर्ण किया। इस मौके पर प्रधान अमित प्रदाली, सत्य प्रसाद पुरोहित, स्वतन्त्र नंद पुरोहित, उत्तम राम पुरोहित, विजय मोहन पुरोहित, संजय पुरोहित, अनिल पुरोहित सहित अन्य मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in