over-700-goats-trapped-in-the-khirn-valley-bridge
over-700-goats-trapped-in-the-khirn-valley-bridge

खिरों घाटी के पुल बहा, 700 से ज्यादा बकरी फंसी

गोपेश्वर, 22 मई (हि.स.)। चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के खिरोंगंगा पर बना अस्थाई पुल बह जाने से पशुपालकों की सात सौ से अधिक बकरियां खिरोगांव के दूसरे छोर में फंस गई हैं। यही नहीं इनके साथ एक बकरोल (व्यक्ति) भी वहीं फंस गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है। उल्लेखनीय है कि 2013 की आपदा में यहां पर बना झूला पुल बह गया था। इसके बाद यहां के लोग पशुओं के लिए चारापत्ती के लाने के लिए यहां हर साल अस्थाई पुल बनाते हैं। गुरुवार को यह पुल भारी बरसात में बह गया। यह जानकारी बैनाकुली निवासी इंद्र सिंह ने दी। आपदा प्रबंधन अधिकारी चमोली एनके जोशी का कहना है कि अभी तक इस प्रकार की कोई सूचना उन्हें नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो तत्काल प्रयास किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in