opposition-protests-to-demand-permanent-capital
opposition-protests-to-demand-permanent-capital

विपक्ष ने स्थाई राजधानी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

देहरादून 01 मार्च (हि.स.)। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की अगुवाई में सोमवार को विपक्षी नेताओं ने भराड़ीसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करने की मांग करते हुए देहरादून विधानसभा भवन के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार पर आंदोलनकारियों की भावनाओं का अपमान करने का अरोप लगाया गया। धरना-प्रदर्शन में सपा नेता एस.एन. सचान और सीपीआई नेता समर भण्डारी प्रमुख रूप से हिस्सा लिया। इस दौरान नारा लगाया गया-ग्रीष्म-शीत सब धोखा है भराड़ीसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करो मौका है। विधानभवन के द्वार पर पुलिस प्रशासन से कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हुई। विधानसभा के द्वार पर ताला जड़ने के लिए जोर अजमाइस भी हुई। बड़ी संख्या में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। किशोर उपाध्याय ने कहा कि छोटा राज्य होने के बावजूद दो-दो राजधानियों का खर्चा दासता का प्रतीक है। विधानसभा द्वार पर ताला इसलिए मारा जा रहा है कि सारी सरकार जब भराड़ीसैंण है तो देहरादून के विधानभवन में इतना खर्च कर कर्मचारियों को क्यों रखा गया है। अब भविष्य में भराड़ीसैंण से ही राजधानी संचालित हो। सरकार आंदोलनकारियों का अपमान कर रही है। जनता ने भाजपा को प्रचंड बुहमत दिया लेकिन सरकार राज्य को स्थाई राजधानी नहीं दे पाई। इस मौके पर राजेन्द्र भण्डारी, गरिमा महरा दसौनी, सुरेन्द्र रागड़, परिणीता बड़ौनी, अमरजीत सिंह, नेमचन्द सूर्यवंशी, डाॅ. इंकबाल सिद्विकी, याकूब सिद्विकी, विशाल मौर्या, कार्तिक चांदना, फारूख अहमद, खलील अहमद, इब्राइम कुरैशी, शहनवाज खान, दिनेश सकलानी, बुद्वदेव सेमवाल, कारी मोहम्मद, मो.वसीम, मो.इब्राहिम,जाराफत अली, अनीस कुरैशी, सोनू कुरैशी आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in