opposition-not-service-engaged-in-propaganda-work-bjp
opposition-not-service-engaged-in-propaganda-work-bjp

विपक्ष सेवा नहीं, दुष्प्रचार के काम में मशगूल : भाजपा

देहरादून, 17 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि विपक्ष सेवा नहीं दुष्प्रचार के कार्यो में समय लगा रहा है जिसे जनता समझ चुकी है। कौशिक गुरुवार को पार्टी के प्रदेश व जिला के पदाधिकारियों को वर्चुअली संबोधित कर रह थे। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं का कार्य सराहनीय रहा। उन्होंने सभी से सेवा के कार्यों के साथ मिशन 2022 में जुटने के लिए भी आह्वान किया। कौशिक ने कहा कि अन्य दल सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार के काम में लगा हुए हैं। विपक्ष के पास आज एक भी सेवा का कार्य बताने के लिए नहीं है और केवल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in