one-lakh-naga-monks-to-be-built-in-niranjani-arena-kailashanand
one-lakh-naga-monks-to-be-built-in-niranjani-arena-kailashanand

निरंजनी अखाड़े में बनाए जाएंगे एक लाख नागा संन्यासीः कैलाशानंद

हरिद्वार, 03 अप्रैल (हि.स.)। निरंजनी अखाड़े के आचार्य म.म.स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि अखाड़े में 22 से 27 अप्रैल तक एक लाख नागा संन्यासी तैयार किए जाएंगे। यह सनातन धर्म की रक्षा में योगदान देंगे। इसके अलावा 12 संतों को महामण्डलेश्वर पदवी भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि निरंजनी अखाड़ा सनातन संस्कृति व धर्मरक्षा में अपना योगदान दे रहा है। कठिन साधना के बाद नागा संन्यासी तैयार होते हैं। नागा संन्यासी अखाड़े की परंपराओं का निर्वहन तो करते ही हैं। साथ ही धर्म रक्षा में अपना योगदान देते हैं। कुंभ मेले में धर्म ध्वजा स्थापना के बाद नागा संन्यासियों को ध्वजा के नीचे दीक्षा देने की परंपरा है। नागा संन्यासी कुंभ मेले की शान हैं। पेशवाई में भी नागा संन्यासी ही आकर्षण का केंद्र होते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in