om-prakash-dabral-elected-president
om-prakash-dabral-elected-president

ओम प्रकाश डबराल अध्यक्ष निर्वाचित

नई टिहरी, 06 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा थौलधार के त्रिवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश डबराल ने बाजी मारी है। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी विनोद नेगी को 15 वोटों से हराकर जीत हासिल की। मंत्री पद पर मनोज थपलियाल निर्विरोध चुने गए। चुनाव शनिवार को को विकासखंड सभागार मे सम्पन्न हुआ। कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र नेगी 72 मत पाकर विजयी रहे। प्रतिद्वंद्वी इलम चंद रमोला को 65 मत मिले। चुनाव में 137 अध्यापकों ने मतदान किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष डबराल ने कहा कि उन्हें साथियों को अपार सहयोग मिला है। इसके लिए वे आभारी हैं। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in