officials-of-koti-vyapar-mandal-celebrated
officials-of-koti-vyapar-mandal-celebrated

कोटी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया जश्न

नई टिहरी, 05 मार्च (हि.स.)। कोटी कॉलोनी उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुये अध्यक्ष कुलदीप पंवार, सचिव गोपाल रतूड़ी प कोषाध्यक्ष प्रवीन रावत ने समर्थकों के साथ जश्न मनाते हुये सभी सहयोगी व्यापारियों का आभार जताया। कोटी कालोनी उद्योग व्यापार मंडल के निरंतर 17 सालों से कुलदीप पंवार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जा रहे हैं। उन्होंने जीत पर खुशी जताते हुये कहा कि अब चुनौतियां बढ़ गई हैं। टिहरी झील का मुख्य द्वार कोटी से शुरू होता है। यहां पर्यटन को बढ़ाने के लिये सरकार को नये प्रस्ताव दिये जाएंगे। सभी व्यापारियों को अपने दुकानें मंसूरी की तर्ज पर बनानी होगी। कोटी में प्रशासन को कांप्लेक्स नुमा दुकानें बनानी चाहिए। इसके लिए डीएम से मिलकर बात की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in