nuji-constitutes-city-executive-of-nainital
nuji-constitutes-city-executive-of-nainital

एनयूजेआई नैनीताल की नगर कार्यकारणी का गठन

नैनीताल, 24 जनवरी (हि.स.)। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया की नगर इकाई का रविवार को पुनर्गठन किया गया। अध्यक्ष अफजल हुसैन फौजी के नेतृत्व में पुरानी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों-उपाध्यक्ष रितेश सागर, महामंत्री गौरव जोशी, संगठन मंत्री राजू पांडे, सचिव दामोदर लोहनी व तेज सिंह नेगी व कोषाध्यक्ष मुनीब उर रहमान को उनके बेहतर कार्य को देखते हुए एक और कार्यकाल दिया गया, वहीं रिक्त हुए पदों पर भवाली के विनोद कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धारी के गंगा सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष, संतोष बोरा को उप सचिव एवं गुंजन मेहरा को महिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं इस बीच संगठन के कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष बने डॉ. नवीन जोशी व जिला महामंत्री बने नवीन पालीवाल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी ने पत्रकारिता में तेजी से आ रहे परिवर्तनों को देखते हुए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने, सामाजिक कार्यों में योगदान देने एवं पत्रकारिता की गरिमा बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अध्यक्षत वरिष्ठ पत्रकार किशोर जोशी, डॉ. नवीन जोशी व नवीन पालीवाल ने नए पत्रकारों को निरंतर पढ़ने एवं संगठन के अनुशासन में रहने की बात कही। इस दौरान दिवंगत पत्रकार दीप जोशी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रशांत दीक्षित, भूपेंद्र मोहन रौतेला, कमेलश बिष्ट, नरेश कुमार, संदीप कुमार, गणेश कांडपाल, अजमल हुसैन, पंकज कुमार, सुनील बोरा, प्रदीप कुमार, दिनेश आर्य, शीतल तिवारी, यूएस सिजवाली, सुनील भारती व दीप्ति बोरा सहित अन्य पत्रकार भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in