ngo-distributed-relief-material-in-disaster-affected-area
ngo-distributed-relief-material-in-disaster-affected-area

एनजीओ ने आपदा प्रभावित क्षेत्र में बांटी राहत सामग्री

गोपेश्वर, 22 फरवरी (हि.स.)। एनजीओ जनदेश और कासा ने सोमवार को आपदा प्रभावित जुवाग्वाड के 36 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। यह जानकारी जनदेश के सचित लक्ष्मण सिंह नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि खाद्यान किट में रोजमर्रा की जरूरत का हर सामान रखा गया है। सोलर लाइट भी बांटी गई हैं।कासा के कार्यक्रम मैनेजर सुरेश सतपति ने कहा कि संस्था पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in