Newly appointed officials of BJP Kisan Morcha welcomed
Newly appointed officials of BJP Kisan Morcha welcomed

भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

हरिद्वार, 17 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा की बैठक आहूत की गई। बैठक में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों और नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश पदाधिकारियों किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि हमारी पार्टी की नींव में अनेकों नायाब हीरे लगे हुए हैं। बहुत लोगों का संघर्ष और बलिदान है। इसी के दम पर आज पूरी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष निपेंद्र सिंह ने कहा कि नवनियुक्त जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष किसानों के बीच जाकर पार्टी की रीति नीति से उन्हें अवगत कराएं व कृषि के तीनों बिलों की उपलब्धियां किसानों के बीच में लेकर जाएं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री योगेश चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषिपाल बालियान, प्रदेश मंत्री सूर्यवीर मलिक, देशपाल रोड, लव शर्मा, धर्मेंद्र चैहान, सतविंदर प्रधान, जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्री व किसान मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in