new-metropolitan-ukrand-president-strongly-welcomed
new-metropolitan-ukrand-president-strongly-welcomed

नये महानगर उक्रांद अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

-नये महानगर उक्रांद अध्यक्ष का जोरदार स्वागत देहरादून, 08 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड क्रांति दल के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष दीपक रावत, कार्यकारी अध्यक्ष किरण रावत का पंचायती मंदिर घंटाघर पर गुरुवार को जोरदार स्वागत किया गया। इससे पूर्व इन दोनों पदाधिकारियों ने उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापकों में से एक इन्द्रमणि बड़ोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को याद किया। पंचायती मंदिर में हुए इस कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष दीपक रावत ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमे हर हालत में उक्रांद का परचम लहराना होगा। राष्ट्रीय पार्टियों ने प्रदेश की जो दुर्दशा की है उसका विकल्प बनना होगा। इसके लिए केवल मजबूत कार्यकर्ता ही प्रभावी सिद्ध होगा। कार्यकारी अध्यक्ष किरण रावत ने उक्रांद के इतिहास की चर्चा की तथा कहा कि हम जनता की समस्याओं से जुड़कर उनके समाधान का प्रयास करें तभी हमारा लक्ष्य सधेगा। इन दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन किया कि भारी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होकर संगठन को मजबूती दे रहे हैं। इस अवसर पर राजेन्द्र बिष्ट, विजय बडोनी, दीपक मधवाल, मीनाक्षी सिंह, शंकुतला रावत, कमलकांत, अनिल डोभाल, जयप्रकाश उपाध्या, विनीत सकलानी, शुभम राणा, आदित्य खरोला समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in