नैनीताल : आर्मी जवान की फेसबुक आईडी हैक कर ग्रामीणों से किया ठगी का प्रयास
नैनीताल : आर्मी जवान की फेसबुक आईडी हैक कर ग्रामीणों से किया ठगी का प्रयास

नैनीताल : आर्मी जवान की फेसबुक आईडी हैक कर ग्रामीणों से किया ठगी का प्रयास

नैनीताल : नैनीताल के समीपवर्ती गांव देवीधूरा के एक आर्मी जवान की फेसबुक आईडी हैक किए जाने का मामला सामने आया है। हैकर ने ग्रामीणों से ठगी का प्रयास किया। गनीमत रही आर्मी जवान को समय से इस संबंध में पता चल गया। जिससे ग्रामीण ठगी का शिकार होने से बच गए। जानकारी के अनुसार देवीधूरा पटवाडांगर निवासी सुरेश कुमार इन दिनों छत्तीसगढ़ में तैनात हैं। इस बीच एकाएक ग्रामीणों ने सुरेश को फोन पर संपर्क कर उसकी तबीयत के बारे में जानकारी लेना शुरू कर दिया। यह सुन वह चौंक गया। पूछे जाने पर ग्रामीणों ने कहा सुरेश ने ही उन्हें फेसबुक मैसेंजर पर मैसेज कर स्वास्थ्य खराब होने की बात कही थी। लिहाजा ग्रामीणों से 20-20 हजार रुपये तत्काल खाते में डालने का आग्रह किया गया था। संदेश में कहा गया था वह अस्पताल में भर्ती है और इलाज के लिए रुपये की आवश्यकता है। इस संबंध में जानकारी के बाद सुरेश ने तत्काल गांव के व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ग्रामीणों को संदेश भेजा। कहा उसकी फेसबुक आईडी हैक हो चुकी है। इसलिए उसकी आईडी से मैसेज आने पर किसी भी तरह का रिप्लाई न किया जाए। हालांकि उक्त फेसबुक एकाउंट भी तत्काल ब्लॉक कर दिया गया। साथ ही पुलिस को मामले में जानकारी दी गई। फिलहाल यह कहा जा सकता है इस पूरे प्रकरण में गरीब ग्रामीण ठगी का शिकार होने से बच गए।-doonhorizon.inUttarakhandNainitalfeed.xml

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in