नगर पालिका ईओ के वाहन पर गिरे बोल्डर

boulder-fell-on-the-vehicle-of-municipality-eo
boulder-fell-on-the-vehicle-of-municipality-eo

नैनीताल, 19 जुलाई (हि.स.)। बारिश के दौरान नैनीताल के कमजोर पहाड़ों में भूस्खलन भी शुरू हो गया है। सोमवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे विभागीय कार्य से चालक के साथ भीमताल जा रहे नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का वाहन पहाड़ से गिर रहे बोल्डर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया गया है कि मुख्यालय के निकट ही कैलाखान के पास से अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा के शासकीय वाहन के गुजरने के दौरान अचानक पहाड़ से पत्थर गिरने लगे। इस पर वाहन का चालक भी वाहन से कुछ क्षणों के लिए नियंत्रण खो बैठा, इस कारण वाहन हल्का क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि चालक ने जल्दी वाहन पर नियंत्रण पा लिया, अन्यथा दुर्घटना भयावह भी हो सकती थी। सूचना मिलने पर पालिका के सभासद दूसरा वाहन लेकर मौके पर पहुंचे और अधिशासी अधिकारी को वापस ले आए। वर्मा ने बताया कि बड़े-छोटे कई बोल्डर वाहन पर गिरे, लेकिन वह बाल-बाल बच गए।

हिन्दुस्थान समाचार/नवीन जोशी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in