mussoorie-mla39s-birthday-celebrated-with-great-pomp
mussoorie-mla39s-birthday-celebrated-with-great-pomp

धूमधाम से मनाया गया मसूरी विधायक का जन्मदिन

देहरादून, 31 जनवरी (हि.स.)। मसूरी विधायक गणेश जोशी का 63 वां जन्मदिवस भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में धूमधाम के साथ मनाया। पूर्व सैनिकों के साथ पार्टी विंग और समाजसेवी संगठन ने केक काटकर विधायक को शुभकामनाएं दी। इस दौरान गणेश जोशी ने बच्चों को उपहार स्वरूप पेन, कापी बांटकर सैनिकों को सम्मानित किया। गढ़ी कैंट में पूर्व सैनिकों, जाखन में भाजपा युवा मोर्चा एवं मसूरी में भाजपा महिला मोर्चा ने विधायक जोशी के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किए। जिला सैनिक इंस्टीट्यूट गढ़ी कैंट में पूर्व सैनिकों ने विधायक जोशी के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई देते हुए केक काटकर खुशियां मनाईॆ। विधायक जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने विधायक जोशी को जन्मदिवस की बधाई दी और उन्हें पुस्तक भेंट की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अकेला होता है किन्तु उसके विचारों के साथ जुड़कर कई लोग उसके साथ बढ़ते हैं और ऐसे ही मसूरी के विधायक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्व सैनिकों के लिए प्रत्येक स्तर पर चिंता करती है। भाजपा भारत माता की जय के उद्घोष के साथ-साथ जय होने की भी चिंता करती है। आगामी 2022 के चुनाव में भाजपा राज्य में पुनः सरकार बनाएगी। विश्वास है कि देश के लिए अपनी जवानी को समर्पित कर चुके पूर्व सैनिक राज्य की उन्नति के लिए सहयोग करेंगे। विधायक जोशी ने जन्म दिवस पर कार्यक्रम के आयोजन के लिए पूर्व सैनिकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनके विधायक बनने में उनकी सैनिक पृष्ठभूमि का बड़ा सहयोग है। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों की ओर से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भावनाओं को देखते हुए उनके द्वारा पंचम धाम के रूप में सैन्यधाम का शिलान्यास किया जा चुका है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विधायक जोशी का जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया। देहरादून के जाखन स्थित हिमालयन गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल उपस्थित हुए और उन्होनें युवाओं को सम्बोधित किया। सांसद बंसल ने विधायक जोशी को पुष्पगुच्छ देकर जन्मदिन की बधाई दी। एक अन्य कार्यक्रम में विधायक जोशी ने वार्ड 7 विजय कालोनी के पथरिया पीर में 300 से अधिक बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें उपहार स्वरूप कापी, पेंसिल आदि भेंट की। देहरादून के नैशविला रोड स्थित बद्रीनाथ मंदिर में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा विधायक जोशी के जन्मदिवस पर खीर वितरित की गई। मसूरी में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा विधायक गणेश जोशी के जन्मदिवस पर पिक्चर पैलेस स्थित पार्किंग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in