Mussoorie MLA reached Vijay Colony
Mussoorie MLA reached Vijay Colony

मसूरी विधायक पहुंचे विजय कालोनी

देहरादून, 02 जनवरी (हि.स.)। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने शनिवार को वार्ड 11 विजय कालोनी में पेयजल समस्या के समाधान के लिए जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों संग निरीक्षण किया। उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि आगामी गर्मी में पानी की कोई समस्या न हो। जोशी के मुताबिक क्षेत्रवासी पेयजल समस्या से लगातार अवगत करा रहे थे। उन्होंने कहा कि विजय कालोनी में पेयजल लाइन निर्माण की पत्रावली शासन में विचाराधीन है। मुख्यमंत्री की देहरादून वापसी के तुरन्त बाद पत्रावली स्वीकृति हो जाएगी। इसके बाद पेयजल लाइन बिछेगी। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in