विधायक ने चंबा में खोला कार्यालय
विधायक ने चंबा में खोला कार्यालय

विधायक ने चंबा में खोला कार्यालय

नई टिहरी, 06 जुलाई (हि.स.)। टिहरी से भाजपा विधायक धन सिंह नेगी ने सोमवार को जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए चंबा में कार्यालय खोला है। वह यहां दो दिन लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इस मौके पर उन्होंने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। विधायक ने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, दुग्ध संघ अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, जाखणीधार सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, जिपंस सतेंद्र धनोला, विमला खणका, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय नेगी, बीसूका उपाध्यक्ष दिनेश डोभाल, शीशराम थपलियाल, हरीप्रसाद सकलानी, बुद्धि सिंह पुंडीर, सुधीर बहुगुणा, सुशील बहुगुणा, सोबनी धनोला, मनोज नकोटी, गीता नेगी, कृष्णा कोठारी, रविंद्र सेमवाल, मानेंद्र बिष्ट, उदय रावत, विजय कठैत, विक्रम कठैत, राजपाल मियां आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in