MLA inaugurated and laid foundation stones of many roads
MLA inaugurated and laid foundation stones of many roads

विधायक ने कई सड़कों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

देहरादून, 14 जनवरी (हि. स.)। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की अवस्थापना मद से निर्मित कई सड़कों का विजयपुर में लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। गुरुवार को विजयपुर स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में आयोजित शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे विधायक जोशी ने बताया कि 3 लाख 28 हजार की लागत से निर्मित नयागांव विजयपुर हाथीबड़कला में सुरक्षा दीवार निर्माण, सात लाख 58 हजार की लागत से निर्मित गांव की आन्तरिक सड़कों का निर्माण एवं 6 लाख 11 हजार की लागत से हाथीबड़कला मुख्य मार्ग से आन्तरिक सड़क का निर्माण किया गया है। जल्द ही नयागांव विजयपुर में एक करोड़ से अधिक की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जा रहा है। गांव की मुख्य सड़क के लिए भी बजट स्वीकृत हो गया है और जल्द ही इसका कार्य शुरू होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान भी किया। इस मौकेे पर महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, भाजपा महानगर मंत्री संध्या थापा, दरवान सिंह बिष्ट, शिव प्रसाद गुरुंग, मेनबहादुर अधिकारी, सपना और पं.योगेष उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in