घंटाकर्ण महादेव यज्ञ को लेकर पूर्व विधायक ने की चर्चा
घंटाकर्ण महादेव यज्ञ को लेकर पूर्व विधायक ने की चर्चा

घंटाकर्ण महादेव यज्ञ को लेकर पूर्व विधायक ने की चर्चा

नई टिहरी, 02 अगस्त (हि.स.)। प्रतापनगर विकासखंड की पट्टी भटूरा के खीट्टा गांव में घंटाकर्ण महादेव के यज्ञ को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मौजूद प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने यज्ञ आयोजन को अच्छा कदम बताते हुये पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। क्षेत्र के आराध्य देव घंटाकर्ण महादेव के यज्ञ के लिए आयोजित बैठक में नेगी ने बड़ी संख्या में मौजूद प्रवासियों से कहा कि वहअपने गांव में ही स्वरोजगार अपनाकर कृषि, जड़ी-बूटी, फल व नगदी फसलों के उत्पादन से जुड़ें। इस मौके पर नेगी ने पोखरी में संचालित होम्योपैथिक अस्पताल ग्राम पोखरी के बंद होने पर आक्रोश व्यक्त किया। अस्पताल बंद करने के विरोध में पूर्व विधायक ने कुछ देर तक धरना भी दिया। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in