मुख्यमंत्री को सत्ता में बने रहने का हक नहींः प्रीतम
मुख्यमंत्री को सत्ता में बने रहने का हक नहींः प्रीतम

मुख्यमंत्री को सत्ता में बने रहने का हक नहींः प्रीतम

देहरादून, 24 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य में अफसरशाही की मनमानी को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि बिगड़ते हालात को संभालने में विफल त्रिवेंद्र सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार गठन के बाद से कई बार सता पक्ष के जनप्रतिनिधि और अधिकारी आमने -सामने आ चुके हैं। भाजपा विधायक राजेश शुक्ला का जिलाधिकारी से विवाद और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की बैठक में नाराजगी सरकार के विकास और काम के दावे की पोल खोल दी है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in