minister-of-state-for-child-development-rekha-arya-welcomed-in-almora
minister-of-state-for-child-development-rekha-arya-welcomed-in-almora

अल्मोड़ा में बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य का स्वागत

अल्मोड़ा, 21 मार्च (हि.स.)। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य का रविवार को यहां जोरदार स्वागत किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री बनने के बाद वह पहली बार अल्मोड़ा पहुंचीं। इससे पूर्व क्वारब में भारतीय जनता पार्टी एवं उसके आनुषंगिक संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रेखा आर्य को फूल-मालाओं से लाद दिया। क्वारब से सैकड़ों गाड़ियों की काफिले के साथ रेखा आर्य बाड़ी बगीचा में कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का सम्मान करने वाला एकमात्र राजनीतिक दल है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए एक मंत्री के नाते उनसे जो बन पड़ेगा उसे करने के लिए वे सहर्ष तैयार हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद जोशी/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in