minister-knows-the-status-of-metropolitan-president
minister-knows-the-status-of-metropolitan-president

मंत्री ने महानगर अध्यक्ष का हाल जाना

देहरादून, 26 मार्च(हि.स.)। महानगर भाजपा अध्यक्ष सीताराम भट्ट अस्वस्थ हैं। एक कार्यक्रम के दौरान उनके पैर में चोट लग गई थी। इन दिनों वह अपने आवास पर आराम कर रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश के मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी, महानगर, देहरादून के अध्यक्ष सीताराम भट्ट के आवास जाकर उनकी कुशलक्षेम जानी और उनके अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ होने की कामना की। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in