mayor-pays-homage-to-the-founders-of-bjp
mayor-pays-homage-to-the-founders-of-bjp

महापौर ने भाजपा के संस्थापकों को नमन किया

ऋषिकेश,06 अप्रैल (हि.स.) । महापौर अनिता ममगांंई ने मंगलवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के तमाम महापुरुष संस्थापकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासित और राष्ट्रहित पर चिंतन करने वाली पार्टी है। इसी सकारात्मक सोच के कारण ही करोड़ों देशवासियों के दिलों पर राज कर रही है। नगर निगम महापौर ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के त्याग व बलिदान को याद किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय योगदान एवं पार्टी की रीति-नीति, विकास योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने राष्ट्र सेवा के संकल्प को समर्पित भारतीय जनता पार्टी रूपी छोटे से पौधे को अपने अमूल्य त्याग एवं कठोर परिश्रम से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल जैसा वटवृक्ष बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी। इससे पूर्व नगर निगम महापौर ने जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम से शिष्टाचार भेंट भी की। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in