विस्थापितों की समस्या के निस्तारण पर मेयर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
विस्थापितों की समस्या के निस्तारण पर मेयर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

विस्थापितों की समस्या के निस्तारण पर मेयर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

ऋषिकेश, 01अगस्त (हि.स.)। महापौर अनिता ममगांई ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में टिहरी बांध के विस्थापित लोगों के पुनर्वास वाले सात गांवों को राजस्व ग्राम बनाने की स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया है। विस्थापित जन कल्याण समिति पशुलोक के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए महापौर ने शनिवार दोपहर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके शासकीय आवास में मुलाकात की। इस अवसर पर महापौर ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किए। मेयर ने कहा कि असेना, डोबरा, मालीदेवल, सिराई, विरयाणी, लमबागड़ी एवं होजीयान गांवों को राजस्व ग्राम बनाए जाने के बाद इन गांव के क्षेत्रवासियों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा एवं ग्राम पंचायतों का भी गठन हो सकेगा। उन्होंने विस्थापित क्षेत्र की दो दशक पुरानी समस्या का समाधान करने पर विस्थापित क्षेत्र के वासियों की ओर से भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. जगबीर सिंह परमार, सच्चिदानंद भट्ट, महिमानंद खंडूरी, रघुनाथ सिंह चौहान, एल.पी. पुरोहित, गंभीर सिंह रावत, शूरवीर सिंह बागड़ी, चंद्रदेव भट्ट, के.एम. पैन्यूली, महादेव नौटियाल आदि शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in