many-women-from-mussoorie-assembly-constituency-join-congress
many-women-from-mussoorie-assembly-constituency-join-congress

मसूरी विधानसभा क्षेत्र की कई महिलाएं कांग्रेस में शामिल

देहरादून, 14 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गोदावरी थाप्ली के नेतृत्व में आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के पंचायत प्रतिनिधियों सहित कई महिलाएं कांग्रेस में शामिल हो गईं। रविवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सभी को कांग्रेस का पटका पहनाकर सम्मानित किया । प्रीतम ने कहा कि आज आमजन भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त है। पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि और घरेलू गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बेरोजगारी में प्रदेश सरकार ने देश भर में प्रथम स्थान पाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता को झूठे वादों से बरगलाना चाहती है। जनता भाजपा के बहकावे में नही आने वाली है। इसलिए कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ने लगा है। महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि भाजपा की नीतियों से लोगों में आक्रोश है। कांग्रेस ही उनके लिए नई उम्मीद है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य बिलासपुर कांडली नेहा थापा,ग्राम प्रधान घंगोड़ा दुर्गा राई, ग्राम प्रधान कां डली लव कुमार तमंग, उप प्रधान हरियावला खुर्द आशा क्षेत्री,विनीता खतरी, नीलम शर्मा,नंदा लिम्बु,कल्पना थापा, सपना कुंवर,उषा चैहान,गीता नेगी,शशि बिष्ट, रीना देवी,आशु थापा,अंजू, माया, मीना,सुशीला,पुष्पलता,सरला,लीला,सरू थापा, मंजू, बबीता,बिमला,राधा,नीरू, लिला हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य कांत धस्माना,महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा,महेश जोशी,विपुल नौटियाल, गोविंद पुंडीर, सुरेन्द्र रावत,अजय रावत आदि उपस्थित थे । हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in