many-ukd-leaders-join-congress
many-ukd-leaders-join-congress

यूकेडी के कई नेता कांग्रेस में शामिल

देहरादून, 03 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के किसान प्रकोष्ठ से जुड़े 12 नेता शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। सभी ने कांग्रेस की नीतियों में विश्वास जताया है। प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की मौजूदगी में यूकेडी किसान प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट रजनीश कुमार सैनी के नेतृत्व में बहादराबाद ब्लॉक अध्यक्ष विकास कुमार,अतलंपुर बांग्ला ब्लॉक अध्यक्ष दीपक कुमार,विधानसभा सचिव रानीपुर राम वशिष्ठ यादव,जिला हरिद्वार अध्यक्ष संजय उपाध्याय, जिलामंत्री अभिषेक कश्यप,विनोद गिरी,सुनील पॉल,मधु व गौरी गिरी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। धस्माना ने सभी का स्वागत किया। कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा सरकार की नीतियों से लोगों में आक्रोश है। आमजन के लिए कांग्रेस ही विकल्प है। प्रचंड बहुमत की सरकार जनता से किए वादों को पूरा करने में विफल साबित हुई है। बेरोजगारी,महंगाई से युवा और लोगों में निराशा है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in