manav-utthan-seva-samiti-performed-the-last-rites
manav-utthan-seva-samiti-performed-the-last-rites

मानव उत्थान सेवा समिति ने कराया अंतिम संस्कार

हल्द्वानी, 18 मई (हि.स.)। सतपाल महाराज के अनुयायिओं के संगठन मानव उत्थान सेवा समिति कोरोना काल में इंसान का इंसान से हो भाईचारा का पैगाम देते हुए लोगों की मदद कर रहे हैं। सतपाल महाराज के शिष्य महात्मा सत्यबोधानंद की देखरेख में यह लोग परमार्थ के कार्यों को कंधे से कंधा मिलाकर अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में रेलवे बाजार में सुरेश राठौर का निधन हो गया। उनके परिवार में वृद्ध पत्नी के अलावा कोई नहीं था ऐसे में उनका अंतिम संस्कार कराना बड़ी चुनौती एवं जिम्मेदारी थी। इस मौके पर समिति के कार्यकर्ता काठगोदाम निवासी अमर सिंह तथा तल्ली हल्द्वानी निवासी जगदीश चंद्र ने सुरेश राठौर का अंत्येष्टि संस्कार संपन्न कराया। मंगलवार को सुरेश राठौर की तेरहवीं पर आचार्य ज्वाला दत्त पाठक के नेतृत्व में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा उनका पीपल पानी संस्कार भी संपन्न कराया गया हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in