राष्ट्र कल्याण को समर्पित होता है संतों का जीवनः ममता राकेश
राष्ट्र कल्याण को समर्पित होता है संतों का जीवनः ममता राकेश

राष्ट्र कल्याण को समर्पित होता है संतों का जीवनः ममता राकेश

हरिद्वार, 23 जुलाई (हि.स.)। भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने नीलधारा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर परिवार सहित पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी के सानिध्य में अतिदुर्लभ पुष्पों से भगवान शिव का श्रृंगार कर रुद्राभिषेक कर लोक कल्याण की कामना की। विधायक ममता राकेश ने कहा कि संतों का जीवन सदैव राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित रहता है। प्रतिवर्ष श्रावण मास में स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी द्वारा की जाने वाली कठिन साधना से अवश्य ही विश्व का कल्याण होगा। देवों के महादेव भगवान शिव कृपा से उत्तराखण्ड प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होगा और देश को कोरोना वायरस जल्द निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि भगवान शिव भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाओं को पूर्ण कर देते हैं। शिव की शरण में जो श्रद्धालु भक्त आ जाते हैं। उनका कल्याण स्वतः ही निश्चित हो जाता है। श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि भगवान शिव सृष्टि के अधिपति हैं। जो भक्तों की आराधना से प्रसन्न होकर उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। श्रावण मास में की गयी महादेव की उपासना से जन्मों जन्मों के पापों का शमन हो जाता है। व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि, यश वैभव का आगमन होता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में पतित पावनी मां गंगा के तट पर शिवोपासना का विशेष महत्व है। सौभाग्यशाली व्यक्ति को ही गंगा तट पर आराधना करने का अवसर प्राप्त होता है। श्री दक्षिण काली मंदिर में शिव आराधना करने वाले भक्त को भगवान शिव के साथ मां काली की कृपा भी सहज ही प्राप्त होती है। भगवान शिव व मां काली की कृपा होने पर साधक के तमाम बिगड़े काम बनने लगते हैं। जीवन में छाया अज्ञान नष्ट हो जाता है और ज्ञान का प्रकाश होता है। इस अवसर पर स्वामी अनुरागी महाराज, आचार्य पवन दत्त मिश्र, पंडित विवेकानंद ब्रह्मचारी, पंडित प्रमोद पाण्डे, अंकुश शुक्ला, बालमुकुन्दानंद ब्रह्मचारी, सागर ओझा, अनुज दुबे, अनुराग वाजपेयी आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in