न्यायमूर्ति मलिमथ होंगे उत्तराखंड हाई कोर्ट के अगले कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश
न्यायमूर्ति मलिमथ होंगे उत्तराखंड हाई कोर्ट के अगले कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश

न्यायमूर्ति मलिमथ होंगे उत्तराखंड हाई कोर्ट के अगले कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश

नैनीताल,16 जुलाई (हि.स.)। उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन आगामी 28 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद उत्तराखंड हाई कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि विजयकुमार मलिमथ उत्तराखंड हाई कोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश होंगे। गुरुवार को भारत सरकार के न्याय एवं कानून मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजिंदर कश्यप की ओर से इस आशय का नोटिफिकेशन जारी किया है। उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति मलिमथ 05 मार्च 2020 को कर्नाटक हाई कोर्ट से स्थानांतरित होकर उत्तराखंड हाई कोर्ट में न्यायाधीश बने थे। 25 मई 1962 को जन्मे न्यायमूर्ति मलिमथ कर्नाटक हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश स्वर्गीय वीएस मलिमथ के पुत्र हैं। उन्होंने 28 जनवरी 1987 से बंगलौर से अधिवक्ता के रूप में मुख्यतया संवैधानिक, सिविल, क्रिमिनल, लेबर, सर्विस के मामलों की प्रैक्टिस प्रारंभ की थी और 18 फरवरी 2008 को कर्नाटक हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए और 17 फरवरी 2010 को स्थायी न्यायाधीश बने थे। हिन्दुस्थान समाचार / नवीन जोशी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in