mahakumbh-of-folk-culture-and-traditions-on-the-ganges-coast-on-friday
mahakumbh-of-folk-culture-and-traditions-on-the-ganges-coast-on-friday

गंगा तट पर शुक्रवार को लोक संस्कृति और परम्पराओं का महाकुंभ

ऋषिकेश, 07 अप्रैल (हि.स.) । गंगा तट पर शुक्रवार को लोक संस्कृति और परंपराओं का महाकुंभ जीवंत होगा। इस मौके पर उत्तराखंड के लोकगीतों की स्वर लहरियों के साथ वाद्य यंत्रों की गूंज भी सुनाई देगी । यह जानकारी महापौर अनीता ममगांई ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय की उमंग संस्था के प्रयास और नमामि गंगे के सहयोग से करेगा। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कैम्प कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। महापौर ने बताया कि शुक्रवार शाम 5 बजे गंगा स्तुति के साथ मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। ममगांई ने बताया कि उत्तराखंड के गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, जागर की लोकप्रिय गायिका बसंती बिष्ट प्रस्तुति देंगी। गंगा तट को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। इस दौरान उत्तराखंडी पोशाकों में नामचीन कलाकारों एवं स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुति कार्यक्रम का आकर्षण होंगी। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in