maa-ganga-mahila-shakti-sangathan-did-plantation
maa-ganga-mahila-shakti-sangathan-did-plantation

मां गंगा महिला शक्ति संगठन ने किया पौधरोपण

हरिद्वार, 12 मई (हि.स.)। मां गंगा महिला शक्ति संगठन ने 21 पौधों का रोपण किया। साथ ही संगठन ने 501 पौधों के रोपण का संकल्प लिया। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक संजीव सहगल ने कहा कि आज के समय को देखकर लगता है की आने वाली पीढ़ी को ऑक्सीजन की काफी कमी हो सकती है। इसलिए पौधरोपण करने का निर्णय लिया है। पौधरोपण करने वालों में संरक्षक डीएस वर्मा, धनीराम शर्मा, अध्यक्ष किरण सहगल, कार्यकारिणी अध्यक्ष पूजा शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष नौडियाल, महासचिव शालिनी नागरकोटि, उपसचिव धनेश्वरी बिष्ट, उपसचिव पूजा नौडियाल, संजय कुमार, सुशील कुमार, अनिल कुमार, विनोद कुमार, डॉ. अशोक नौडियाल आदि शामिल हुए। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in