loss-of-millions-in-100-incidents-of-forest-fire
loss-of-millions-in-100-incidents-of-forest-fire

वनाग्नि की 100 घटनाओं में लाखों की क्षति

देहरादून, 06 अप्रैल (हि.स.)। राज्य के मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन ने मंगलवार को जानकारी दी है कि गढ़वाल मंडल में वनाग्नि की 65 घटनाएं हुई हैं। इससे 119.2 हैक्टेयर वन भूमि प्रभावित हुई है। कुमाऊं में 34 घटनाएं हुई है, जिनसे 23.1 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। पूरे प्रदेश में कुल 100 अग्नि घटनाओं में 142.3 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई है। इससे चार लाख 56 हजर 40 रुपये की क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि आने वाले पांच दिनों में मौसम विज्ञान विभाग ने बरसात होने की संभावना जताई है। अगर बरसात होती है तो वनों की आग पर अंकुश लगेगा। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in