lord-shiva-was-anointed-for-the-end-of-corona-and-world-welfare
lord-shiva-was-anointed-for-the-end-of-corona-and-world-welfare

कोरोना समाप्ति व विश्व कल्याण के लिए किया भगवान शिव का अभिषेक

हरिद्वार, 13 मई (हि.स.)। श्रीसाधु गरीबदासीय सेवा आश्रम ट्रस्ट में आज कोरोना महामारी की समाप्ति के लिए भगवान शिव का अभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की गई। इस मौके पर श्रीपंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की फेरूपुर शाखा के महंत निर्मल दास महाराज ने कहा कि देवों के देव महादेव भगवान शिव सृष्टि के सर्वशक्तिमान देव हैं, जो अपने भक्तों का संरक्षण कर उन्हें दीर्घायु प्रदान करते हैं। वर्तमान में पूरा विश्व कोरोना महामारी से त्रस्त है। ऐसे में धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा अर्चना ही व्यक्ति को इस महामारी से निजात दिला सकते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा और पतित पावनी मां गंगा के आशीर्वाद से कोरोना महामारी जल्द ही संपूर्ण विश्व से समाप्त होगी और पूरे विश्व में खुशहाली लौटेगी। युवा भारत साधु समाज के महामंत्री स्वामी रवि देव शास्त्री महाराज ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से देश में नई ऊर्जा का संचार होता है। विश्व कल्याण के लिए किया गया अनुष्ठान अवश्य ही देश हित में साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से छेड़छाड़ और विज्ञान का अत्याधुनिक प्रयोग प्राकृतिक आपदाओं को निमंत्रण देता है। विश्वभर के संपूर्ण लोगों को प्रकृति का सम्मान करते हुए पेड़ पौधे अवश्य लगाने चाहिए, जो हमें प्राणवायु ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। इस मौक पर स्वामी हरिहरानंद महाराज ने कहा कि कोरोना की समाप्ति एवं विश्व कल्याण के लिए आयोजित किया गया भगवान शिव का अभिषेक हर कष्ट से समस्त भारतवासियों की रक्षा करेगा। इस दौरान महंत दिनेशदास, डा.पदम प्रसाद सुवेदी, महंत श्रवण मुनि, महंत सुतीक्षण मुनि, संजय वर्मा उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in