letter-to-nadda-ban-on-appointment-of-status-leaders-removed
letter-to-nadda-ban-on-appointment-of-status-leaders-removed

नड्डा को लिखा पत्र दर्जाधारी नेताओं की नियुक्ति पर लगी रोक हटे

हरिद्वार, 08 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड में सरकार द्वारा लगभग 120 दर्जाधारी भाजपा कार्यकर्ताओं को शासन द्वारा हटाए जाने के उपरांत नई नियुक्ति पर रोक लगाए जाने की प्रक्रिया पर पुनः विचार किए जाने की मांग को लेकर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष एवं भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत नई नियुक्ति से रोक हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार व भाजपा संगठन में भाजपा कार्यकर्ताओं को नई नियुक्ति जोश के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की लक्ष्य पूर्ति का मिशन पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। संजय चोपड़ा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा जिन भाजपा कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार में नई जिम्मेदारी के साथ भाजपा संगठन की मजबूती के लिए कार्यक्षेत्र दिए गए थे। बहुत से कार्यकर्ताओं का समय पूरा हो चुका है, ऐसे में भाजपा संगठन का उत्तराखंड राज्य में 2022 का विधानसभा चुनाव लक्ष्य पूर्ति के साथ जीतने के लिए सभी मंत्रियों व लोकसभा, राज्यसभा सांसदों विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों की रायशुमारी से जमीनी भाजपा कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियों के साथ आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान को पुनः विचार करना चाहिए। संजय चोपड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के संयुक्त नेतृत्व में सल्ट उप विधानसभा चुनाव में भाजपा की ही पताका लहराएगी। उत्तराखंड भाजपा संगठन में नई ऊर्जा रक्त संचार के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियों के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव की जीत की जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी होगी। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in