leopard-attacked-women-who-cut-grass-in-the-forest-two-injured
leopard-attacked-women-who-cut-grass-in-the-forest-two-injured

जंगल में घास काटने गईं महिलाओं पर तेंदुए ने किया हमला, दो घायल

हल्द्वानी, 26 जनवरी (हि.स.)। हल्द्वानी के गौलापार के दानी बंगर गांव में तेंदुए ने कालीनगर क्षेत्र के जंगल में घास काटने गई महिलाओं पर हमला बोल दिया। गंभीर अवस्था में घायल दो महिलाओं को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। जानकारी के अनुसार दानी बांगर क्षेत्र की दो महिलाएं मंगलवार सुबह कालीनगर के जंगल में घास काटने गई थीं। अचानक एक तेंदुए ने खष्टी देवी और और मुन्नी देवी पर हमला बोल दिया। तेंदुए के हमले से घबराई महिलाएं चीखते चिल्लाते हुए भागीं। हमले में दो महिलाएं घायल हुई हैं। ग्रामीणों ने दोनों घायल महिलाओं को सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया है। उधर, ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है। दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in